1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: दुबई मीट के फाइनल में पहुंचे बोपन्ना-मैटकोव्स्की

टेनिस: दुबई मीट के फाइनल में पहुंचे बोपन्ना-मैटकोव्स्की

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 09:53 am IST,  Updated : Mar 04, 2017 09:53 am IST

दुबई: भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने पोलैंड के अपने जोड़ीदार मार्सिन मैटकोव्स्की के साथ दुबई चैम्पियनशिप में पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी ने शुक्रवार

Bopanna- India TV Hindi
Bopanna

दुबई: भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने पोलैंड के अपने जोड़ीदार मार्सिन मैटकोव्स्की के साथ दुबई चैम्पियनशिप में पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत के ही दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके स्पेनिश जोड़ीदार गार्सिया लोपेज को 6-3, 3-6, 10-6 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दोनों जोड़ियों ने पहले दो सेट में शानदार खेल दिखाया। बोपन्ना-मैटकोव्स्की को जोड़ी ने पहले सेट में 6-3 से आसान जीत दर्ज की। लेकिन पेस-लोपेज ने अगले सेट में वापसी की और मुकाबला तीसरे सेट में ले गए। इस जोड़ी ने टाईब्रेकर तक खिंचे तीसरे सेट में 10-6 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया।

फाइनल में उनका सामना फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन और आस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स की जोड़ी के साथ नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल