1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोम मास्टर्स से बाहर हुए बोपन्ना-मेर्गिया

रोम मास्टर्स से बाहर हुए बोपन्ना-मेर्गिया

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 06:21 pm IST,  Updated : May 14, 2015 06:23 pm IST

रोम: भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया रोम मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में हार गए। बीते सप्ताह मेड्रिड ओपन खिताब जीतने वाले बोपन्ना और मेर्गिया

रोम मास्टर्स से बाहर...- India TV Hindi
रोम मास्टर्स से बाहर हुए बोपन्ना-मेर्गिया

रोम: भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया रोम मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में हार गए। बीते सप्ताह मेड्रिड ओपन खिताब जीतने वाले बोपन्ना और मेर्गिया को हॉलैंड के जीन जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ ने 2-6, 7-5, 8-10 से हराया।

यह मैच एक घंटे 25 मिनट चला। तीसरे वरीय डच-रोमानियाई जोड़ीदारों के साथ बोपन्ना और मेर्गिया की यह पहली भिड़ंत थी।

लिएंडर पेस अपने कनाडाई जोड़ीदार डेनियल नेस्टर तथा सानिया मिर्जा अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ युगल वर्ग के अपने हिस्से के मुकाबले गुरुवार को ही खेलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल