1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के शापोवालोव की जोड़ी पेरिस मास्टर्स से हुई बाहर

भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के शापोवालोव की जोड़ी पेरिस मास्टर्स से हुई बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2019 11:24 am IST,  Updated : Nov 02, 2019 11:24 am IST

भारत के रोहन बोपन्ना और उनके साथी कनाडा के डेनिस शापोवालोव पेरिस मास्टर्स से बाहर हो गए हैं। 

भारत के रोहन बोपन्ना...- India TV Hindi
भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के शापोवालोव की जोड़ी पेरिस मास्टर्स से हुई बाहर Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| भारत के रोहन बोपन्ना और उनके साथी कनाडा के डेनिस शापोवालोव यहां जारी पेरिस मास्टर्स से बाहर हो गए हैं। पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में रूस के केरन खाचानोव और आंद्रे रुबलोव ने बोपन्ना-शापोवालो की जोड़ी को मात दी।

रूसी जोड़ी ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-5, 6-7, 10-8 से जीत दर्ज की। एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट का यह मुकाबला कुल 80 मिनट तक चला। बोपन्ना-शापोवालो ने पूरे मुकाबले में कुल 10 एस दागे और तीन डबल फॉल्ट किए। उन्होंने सात में चार ब्रेक प्वाइंट भी बचाए, लेकिन मुकाबला नहीं जीत पाए।

भारतीय-कनाडाई जोड़ी ने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के मैनुएल गोंजालेज और अजेर्टीना के ऑस्टिन क्राजिकेक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया था। खाचानोव और रुबलोव सेमीफाइनल में स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक और क्रोएशिया के इवान डोडिग का सामना करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल