1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व सैन्य खेलों में भारतीय मुक्केबाज दीपक और टेनिस खिलाड़ी बालाजी ने जीता पदक

विश्व सैन्य खेलों में भारतीय मुक्केबाज दीपक और टेनिस खिलाड़ी बालाजी ने जीता पदक

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2019 09:50 am IST,  Updated : Oct 27, 2019 09:50 am IST

भारतीय मुक्केबाज दीपक ने सातवें विश्व सैन्य खेलों में शनिवार को रजत पदक हासिल किया जबकि टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

विश्व सैन्य खेलों में...- India TV Hindi
विश्व सैन्य खेलों में भारतीय मुक्केबाज दीपक और टेनिस खिलाड़ी बालाजी ने जीता पदक  Image Source : SAI MEDIA

वुहान (चीन)। भारतीय मुक्केबाज दीपक ने सातवें विश्व सैन्य खेलों में शनिवार को यहां रजत पदक हासिल किया जबकि टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दीपक को पुरुषों के लाइट फ्लाइवेट (46-49 किग्रा) भार वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान के जुस्सुपोव तेमिर्तस ने 5-0 से हराया। 

बालाजी ने इसके बाद उज्बेकिस्तान के फोमिन सेर्गे को पुरुष एकल के कांस्य पदक के मुकाबले में 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। मध्यम दूरी के धावक जिनसन जानसन के लिए 1500 मीटर के दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने तीन मिनट 49.34 सेकेंड का समय लिया।

भारत को पुरुषों के चार गुणा 400 मीटर दौड़ में भी निराशा हाथ लगी। कुन्हू मुहम्मद पुथनपुरक्क, संतोष कुमार तमलीरसन, जाबिर मदारी पल्लियालिल और मुहम्मद अनस याहिया की भारतीय चौकड़ी तीन मिनट 06.81 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल