1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व खिताब के मुकाबले में हारे आमिर खान

विश्व खिताब के मुकाबले में हारे आमिर खान

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2016 07:58 am IST,  Updated : May 09, 2016 07:58 am IST

लास वेगास: मेक्सिको के पेशेवर मुक्केबाज साउल 'कनेलो' अलवारेज ने ब्रिटेन के आमिर खान को छठवें दौर में बाहर कर डब्ल्यूबीसी मिडिलवेट बॉक्सिंग खिताब अपने पास बनाए रखा है। हारने से पहले खान ने अपने

Amir Khan- India TV Hindi
Amir Khan

लास वेगास: मेक्सिको के पेशेवर मुक्केबाज साउल 'कनेलो' अलवारेज ने ब्रिटेन के आमिर खान को छठवें दौर में बाहर कर डब्ल्यूबीसी मिडिलवेट बॉक्सिंग खिताब अपने पास बनाए रखा है। हारने से पहले खान ने अपने प्रतिद्वंदी का कड़ा मुकाबला किया। उन्होंने मुकाबले में बढ़त बनाई हुई थी।

बीबीसी के अनुसार, खान जब कुछ सेकेंड के लिए अपनी एकाग्रता खो बैठे, तभी अल्वारेज उन पर हावी हो गए और मैच जीत गए।

खान ने अल्वारेज से मुकाबला करने के लिए अपने से दो ज्यादा वजन श्रेणी की छलांग लगाई। उनकी कोशिश तीसरा ऐसा लाइट-वेल्टर विश्व चैम्पियन बनने की थी जिसने मिडिलवेट का विश्व खिताब जीता हो।

मैच के बाद खान ने अल्वारेज को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "मैं एकदम ठीक हूं, यह आपके लिए मुक्केबाजी है। कनेलो के मास्टर पंच को बधाई। सभी प्रशंसकों को ढेर सारा प्यार।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल