1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुईविले में मुहम्मद अली को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

लुईविले में मुहम्मद अली को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2016 06:48 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 11:05 am IST

लुईविले: बॉक्सिंग के महान खिलाड़ी और नागरिक अधिकारों की वकालत करने वाले दि ग्रेटेस्ट के नाम से मशहूर मुहम्मद अली को आज उनके गृह नगर लुईविले की सड़कों पर उतरे हजारों ने गुलाब के फूलों

muhammad ali- India TV Hindi
muhammad ali

लुईविले: बॉक्सिंग के महान खिलाड़ी और नागरिक अधिकारों की वकालत करने वाले दि ग्रेटेस्ट के नाम से मशहूर मुहम्मद अली को आज उनके गृह नगर लुईविले की सड़कों पर उतरे हजारों ने गुलाब के फूलों की बारिश कर उन्हें आखिरी विदाई दी।

पार्किंसंस बीमारी से काफी लंबी लड़ाई के बाद 74 साल के अली ने पिछले हफ्ते आखिरी सांसें ली थीं। तीन बार हेवीवेट विश्व चैंपियन के विजेता रह चुके अली के लिए एक विशाल अंतिम यात्रा, उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए एक निजी कार्यक्रम और सार्वजनिक स्मृति सभा के साथ उन्हें अंतिम विदाई के लिए किए जा रहे दो दिनों का कार्यक्रम संपन्न होगा।

Also read:

दो घंटे से भी ज्यादा समय तक अमेरिका के केंटकी प्रांत के इस शहर में अली की अंतिम यात्रा धीमी गति से बढ़ती रही। इस शहर की आबादी 600,000 लाख है। अली का जन्म 1942 में लुईविले में ही हुआ था। अली के मुरीद इस मौके पर तस्वीरें ले रहे थे, हंस-मुस्कुरा रहे थे और अली के नाम के नारे लगा रहे थे। लोगों ने अली का पार्थिव शरीर लेकर बढ़ रही गाड़ी पर लाल गुलाब के फूल बरसाए।

अली के नाम की एक टी-शर्ट पहने टोया जॉनसन ने एएफपी को बताया, बच्चे उन्हें प्यार करते हैं। इस पड़ोस में वह हमेशा उम्मीद के साथ रहे। नौजवानों के लिए वह एक मिसाल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल