1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Boxing : सेमीफाइनल में पहुंची पूजा रानी जबकि लवलीना बोरगोहेन हारी

Boxing : सेमीफाइनल में पहुंची पूजा रानी जबकि लवलीना बोरगोहेन हारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 01:07 pm IST

रानी ने इटली की असुंता कैनफोरा को हराया। इससे पहले एम सी मैरीकॉम (51 किलो), सिमरनजीत कौर (60 किलो) और जास्मीन (57 किलो) अंतिम चार में पहुंच चुकी है।

Pooja Rani- India TV Hindi
Pooja Rani Image Source : IOA

नई दिल्ली| एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (75 किलो) स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्सेम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। 

बुधवार को देर रात खेले गए मुकाबलों में रानी ने इटली की असुंता कैनफोरा को हराया। इससे पहले एम सी मैरीकॉम (51 किलो), सिमरनजीत कौर (60 किलो) और जास्मीन (57 किलो) अंतिम चार में पहुंच चुकी है। रानी तीन बार की एशियाई पदक विजेता और 2014 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता है। 

ये भी पढ़े - पोलार्ड के 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के बाद युवराज ने कह दी ये बड़ी बात

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी लवलीना को रूस की सादम दालगातोवा ने 5-0 से हराया। एशियाई कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किलो) भी इटली की इरमा तीस्ता से 5-0 से हारकर बाहर हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल