1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा विश्व कप 2022 के ‘ब्रांड एंबेसडर’ आदेल खमीस पाए गए कोरोना संक्रमित

फीफा विश्व कप 2022 के ‘ब्रांड एंबेसडर’ आदेल खमीस पाए गए कोरोना संक्रमित

 Edited By: Bhasha
 Published : May 01, 2020 10:08 am IST,  Updated : May 01, 2020 10:51 am IST

इससे पहले विश्व कप के लिये तैयार किये जा रहे स्टेडियमों में काम कर रहे कर्मचारियों में से आठ को भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।

qatar 2022, fifa world cup 2022, 2022 world cup, doha, qatar, football, fifa, world cup, coronavirus- India TV Hindi
FIFA Image Source : GETTY IMAGES

कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप फुटबॉल के एक ‘ब्रांड एंबेसडर’ को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने इसकी पुष्टि की। कतर के पूर्व मिडफील्डर 54 साल के आदेल खमीस इस टूर्नामेंट के एंबेसडर हैं। 

टूर्नामेंट की शीर्ष समिति ने ट्वीट किया, ‘‘दुर्भाग्य से आदेल खमीस को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हम सभी संक्रमित व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। ’’ 

विश्व कप के लिये तैयार किये जा रहे स्टेडियमों में काम कर रहे कर्मचारियों में से आठ को भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। 

आयोजकों ने हालांकि 17 अप्रैल के बाद इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कतर में कोविड-19 के 13,409 मामले हैं जिसमें 1372 ठीक हो गये हैं जबकि दस लोगों की मौत हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल