1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व के महान फुटबॉल खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

विश्व के महान फुटबॉल खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 19, 2015 02:20 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 02:20 pm IST

साओ पाउलो: विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में से एक ब्राजील के पेले को रीढ़ में समस्या के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेले काफी समय से पीठ में

विश्व के महान फुटबॉल...- India TV Hindi
विश्व के महान फुटबॉल खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

साओ पाउलो: विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में से एक ब्राजील के पेले को रीढ़ में समस्या के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेले काफी समय से पीठ में दर्द की शिकायत कर रहे थे। इसका कारण उनकी रीढ़ की हड्डी का आकार बड़ा होना बताया गया है।

शनिवार को पेले को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ऑपरेशन किया गया। उनकी हालत गम्भीर नहीं है लेकिन उन्हें सोमवार तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा।

मई में भी पेले को अस्पताल में दाखिल किया गया था। उस समय उन्हें प्रोस्टेट सम्बंधी समस्या के कारण अस्पताल आना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल