नई दिल्ली: WWE चैंम्पियन ब्रॉक लेस्नर के लिए अल्टीमेट फाईटिंग चैंम्पियन (UFC) में भाग लेने से पहले बुरी ख़बर है। UFC में भाग लेने से पहले ब्रॉक लेस्नर डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। पूरे मामले पर अल्टीमेट फाईटिंग चैंम्पियन ने बताया कि लेस्नर से यूनाईटेड स्टेट्स एंटी-डोपिंग एजेंसी (Usada) पूछताछ कर रही है।
UFC ने एक बयान में कहा कि, यूनाईटेड स्टेट्स एंटी-डोपिंग एजेंसी इस परिणाम को अपने स्तर पर निपटाएगी। 'यहां गौर करने वाली बात यह है कि UFC एंटी-डोपिंग पॉलिसी खिलाड़ियों किसी भी खिलाड़ी को दंडित करने से पहले उस खिलाड़ी को अपने बचाव को पूरा अवसर देती है।'
पूरे मामले पर ब्रॉक लेस्नर ने कहा कि, 'हम इसकी तेह तक जाएंगे।'

Brock Lesner
Advertisement