1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बुल्गारिया के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव हुए कोरोना संक्रमित

बुल्गारिया के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव हुए कोरोना संक्रमित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2020 12:23 am IST,  Updated : Jun 22, 2020 12:23 am IST

बुल्गारिया के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दिमित्रोव ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

बुल्गारिया के टेनिस...- India TV Hindi
बुल्गारिया के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव हुए कोरोना संक्रमित Image Source : AP

बुल्गारिया के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दिमित्रोव ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

29 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं अपने प्रशंसकों और दोस्तों को बताना चाहता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि पिछले दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया है वह अपना टेस्ट कराए और आवश्यक सावधानी बरतें।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरी वजह से हुए किसी भी नुकसान के लिए मुझे बहुत खेद है। मैं अब घर वापस आ गया हूं और ठीक हो रहा हूं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया सुरक्षित और स्वस्थ रहें।"

गौरतलब है कि दिमित्रोव पिछले सप्ताह क्रोएशिया के तटीय रिसॉर्ट ज़डार में एड्रिया टूर में खेलते नजर आए थे। इस दौरान वह शीर्ष 10 खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच, अलेक्जेंडर ज्वेरेव और डोमिनिक थिएम के संपर्क में आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल