1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीडब्ल्यूएफ ने थॉमस और उबेर कप फाइनल्स तीन महीने के लिये किये स्थगित

बीडब्ल्यूएफ ने थॉमस और उबेर कप फाइनल्स तीन महीने के लिये किये स्थगित

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 01:45 pm IST

इससे पहले बीडब्ल्यूएफ ने कल पांच और टूर्नामेंट निलंबित कर दिये थे जिसमें तीन उपमहाद्वीपीय टूर्नामेंट शामिल है ।   

coronavirus, covid-19, thomas and uber cup, thomas cup badminton, uber cup badminton, badminton news- India TV Hindi
Badminton Image Source : GETTY IMAGES

बैडमिंटन विश्व महासंघ ने पुरूषों और महिलाओं की प्रमुख टीम चैम्पियनशिप थॉमस और उबेर कप तीन महीने के लिये टाल दिये हैं जो डेनमार्क में होने थे। बीडब्ल्यूएफ ने टूर्नामेंट के मेजबान बैडमिंटन डेनमार्क से मशविरे के बाद यह फैसला लिया। 

अब यह टूर्नामेंट 15 से 23 अगस्त तक डेनमार्क के आरहस में होगा । महासंघ ने एक बयान में कहा ,‘‘ कोविड 19 के प्रकोप के चलते असाधारण परिस्थितियों में यह फैसला लेना पड़ रहा है । अब थामस और उबेर कप फाइनल्स 16 से 24 मई की बजाय 15 से 23 अगस्त के बीच होंगे ।’’ 

इससे पहले बीडब्ल्यूएफ ने कल पांच और टूर्नामेंट निलंबित कर दिये थे जिसमें तीन उपमहाद्वीपीय टूर्नामेंट शामिल है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल