1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैम्पियंस लीग: रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड के बीच खिताबी भिड़ंत आज

चैम्पियंस लीग: रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड के बीच खिताबी भिड़ंत आज

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2016 09:24 am IST,  Updated : May 28, 2016 09:33 am IST

स्पेन की दो दिग्गज टीमों- एटलेटिको मेड्रिड और रियल मेड्रिड के बीच सैन सिरो स्टेडियम में, यूरोप में क्लब टीमों के बीच सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल आयोजन- चैम्पियंस लीग के इस सीजन का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।

atletico de madrid and real madrid
atletico de madrid and real madrid

डिएगो सिमोन की टीम के लिए एक ही संशय है कि वह अगुस्तो फर्नाडेज या यानिक काररस्को में से किसे मिडफील्ड में पहले उतारेगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वह यानिक को मुकाबले के दूसरे हॉफ में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में उतारेगी।

रियल ने टीम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शामिल किया है, जो हाल ही में अपनी चोट से उबर कर आए हैं। वहीं, गारेथ बेल और करीम बेंजेमा आक्रामक खेल की अगुवाई करेंगे, जबकि कासिमिरोस, रामोस और पेपे के साथ मिडफील्ड को संभालेंगे।

जेम्स रोड्रिग्वेज और राफेल वारेने मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं और इसी कारण ये दोनों खिलाड़ी शनिवार को होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि रियल अधिकतर समय बॉल को अपने पास रखने की कोशिश करेगा।

इस खिताबी भिड़ंत के रेफरी मार्क क्लाटेनबर्ग होंगे।

दोनों क्लबों के करीब 45,000 दर्शक इस मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचेंगे, लेकिन मेड्रिड में पूरा शहर अपने टेलीविजन चैनल पर इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल