1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेल्सी ने विलारीयाल को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर जीता यूएफा सुपर कप का खिताब

चेल्सी ने विलारीयाल को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर जीता यूएफा सुपर कप का खिताब

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 12, 2021 09:46 am IST,  Updated : Aug 12, 2021 09:46 am IST

चेल्सी के मैनेजर थॉमस टचेल ने अतिरिक्त समय का खेल खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले केपा को मैदान पर उतारने का फैसला किया जो बिलकुल सही साबित हुआ। 

Chelsea, Villarreal, penalty shootout, UEFA Super Cup title- India TV Hindi
UEFA Super Cup Image Source : AP

सब्सीट्यूट खिलाड़ी के रूप में उतरे गोलकीपर केपा अरिजाबालागा के द्वारा किए गए दो शानदार पेनल्टी किक बचाव के बाद चेल्सी ने विलारीयाल को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हरा दिया। इसके साथ ही चेल्सी ने यूएएफा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया। 

चेल्सी के मैनेजर थॉमस टचेल ने अतिरिक्त समय का खेल खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले केपा को मैदान पर उतारने का फैसला किया जो बिलकुल सही साबित हुआ। 

टीम के सहयोगी स्टाफ ने टचेल को बताया कि पेनल्टी रोकने में केपा का रिकॉर्ड टीम के पहली पसंद गोलकीपर एडवर्ड मेंडी से बेहतर है इसलिए 119वें मिनट में उन्हें मैदान पर उतारने का फैसला किया गया। 

अतिरिक्त समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था। केपा ने इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में एइसा मेंडी और राउल अलबियोल की पेनल्टी किक रोककर चेल्सी की जीत सुनिश्चित की। 

इससे पहले चेल्सी को 27वें मिनट में हाकिम जियेच ने बढ़त दिलाई लेकिन गेरार्ड मोरेनो ने 73वें मिनट में स्कोर 1-1 करके विलारीयाल को बराबरी दिला दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल