1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आई लीग की चेन्नई सिटी के एएफसी कप मैच हुए स्थगित

आई लीग की चेन्नई सिटी के एएफसी कप मैच हुए स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2020 04:17 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 04:18 pm IST

चेन्नई सिटी को अप्रैल को माले में मालदीव के टीसी स्पोट्रर्स क्लब से खेलना था।

Chennai City FC- India TV Hindi
Chennai City FC Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| आई लीग टीम चेन्नई सिटी एफसी के अगले दो एएफसी कप मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे चूंकि एशियाई फुटबाल परिसंघ ने उपमहाद्वीपीय स्पर्धा के सारे मैच अप्रैल के अंत तक स्थगित करने का फैसला किया है। 

चेन्नई सिटी को अप्रैल को माले में मालदीव के टीसी स्पोट्रर्स क्लब से खेलना था। उसे 29 अप्रैल को बांग्लादेशी क्लब से खेलना था। एएफसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ कई देशों द्वारा कोविड 19 महामारी के चलते यात्रा संबंधी प्रतिबंध लागू किये जाने के बाद हमने एएफसी कप 2020 के सभी मैच आगामी सूचना तक स्थगित करने का फैसला किया है।’’ 

चेन्नई टीम ने इस महीने मालदीव के क्लब के खिलाफ ड्रा खेला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल