1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शतरंज खिलाड़ियों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिये धन जुटाया

शतरंज खिलाड़ियों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिये धन जुटाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2020 03:11 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 03:11 pm IST

ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा सहित देश के शतरंज के खिलाड़ियों कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिये तीन लाख रूपये से ज्यादा की राशि जुटायी है।

Chess players raised money to fight against covid-19- India TV Hindi
Chess players raised money to fight against covid-19 Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई/चेन्नई। ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा सहित देश के शतरंज के खिलाड़ियों कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिये तीन लाख रूपये से ज्यादा की राशि जुटायी है। कुछ युवा शतरंज खिलाड़ियों ने एक आनलाइन टूर्नामेंट भी आयोजित किया जिससे 1.05 लाख रूपये की राशि जुटी जबकि कोच आर बी रमेश ने ‘चेस गुरूकुल’ के जरिये धनराशि जुटायी। वहीं जीएम पी हरिकृष्णा ने दो लाख और कार्तिकेयन मुरली ने 25,000 रूपये का योगदान किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘एक जीएम, सात अंतरराष्ट्रीय मास्टर खिलाड़ियों, कई राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनों और खेल के मुरीदों ने ‘द चेस्टर ग्रुप’ के अंतर्गत एक आनलाइन टूर्नामेंट की मेजबानी की।’’

इस टूर्नामेंट का आयोजन डब्ल्यूडब्ल्यूब्ल्यू लिचेस डाट ओआरजी पर किया गया जिसमें मुंबई, नोएडा, नागपुर और हैदराबाद के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विज्ञप्ति के अनुसार ‘इमोर्टल चेस फोरम’ की ओर से दान दिया गया। आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में योगदान के लिये 80 से ज्यादा शतरंज खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने 1.05 लाख रूपये का दान दिया।

सोलह वर्षीय वेदांत पनेसर, आदर्श त्रिपाठी और यश श्रीवास्तव ने कहा कि वे देश की काोविड-19 के खिलाफ मुहिम में योगदान करना चाहते थे। पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और पांच अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ी 11 अप्रैल को आनलाइन शतरंज प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे और ‘’पीएम केयर्स फंड’ में योगदान देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल