1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हिमा दास के माता-पिता से मिले सीएम सर्वानंद सोनोवाल

हिमा दास के माता-पिता से मिले सीएम सर्वानंद सोनोवाल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 17, 2018 08:46 pm IST,  Updated : Jul 17, 2018 08:46 pm IST

सोनोवाल ने नगांव जिले के धींग क्षेत्र के नंबर तीन कांदुलिमारी गांव में हिमा के पिता रंजीत और माता जुनाली दास से मुलाकात की। 

हिमा दास के माता-पिता...- India TV Hindi
हिमा दास के माता-पिता से मिले सीएम सर्वानंद सोनोवाल 

कांदुलिमारी (असम): असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आज स्टार धाविका हिमा दास के माता - पिता से मुलाकात की। हिमा ने हाल में फिनलैंड के टेम्पेयर में आईएएएफ विश्व अंडर 2 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 

सोनोवाल ने नगांव जिले के धींग क्षेत्र के नंबर तीन कांदुलिमारी गांव में हिमा के पिता रंजीत और माता जुनाली दास से मुलाकात की। 

सोनोवाल ने हिमा की सफलता पर उनके माता - पिता को बधाई दी और इस धाविका की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी सफलता ने वैश्विक स्तर पर राज्य के लोगों का दर्जा बढ़ा है। 

सोनोवाल ने कहा, ‘‘ हिमा की उपलब्धि से भारतीयों को प्रेरणा मिलेगी और उसके द्वारा जीते स्वर्ण पदक से साबित होता है कि कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और ईमानदार सफलता के आधार हैं। ’’

मुख्यमंत्री ने साथ ही हिमा के माता - पिता को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसकी सफलता से काफी खुश हैं और हाल में सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने इस धाविका की सराहना की थी। 

सोनोवाल ने इस दौरान बताया कि हिमा को असम का खेल दूत नियुक्त किया जाएगा और पूर्व की घोषणा के तहत उसे 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल