1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन ने जीता आनलाइन नेशन्स कप चेस टूर्नामेंट का खिताब, भारत को मिला पांचवां स्थान

चीन ने जीता आनलाइन नेशन्स कप चेस टूर्नामेंट का खिताब, भारत को मिला पांचवां स्थान

 Reported By: Bhasha
 Published : May 10, 2020 10:36 pm IST,  Updated : May 10, 2020 10:36 pm IST

शीर्ष वरीयता प्राप्त और खिताब के दावेदार चीन ने फाइनल में अमेरिका के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलने के बावजूद लीग चरण में सर्वाधिक अंक हासिल करने के कारण रविवार को यहां फिडे चेस.काम आनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट जीता।

चीन ने जीता आनलाइन...- India TV Hindi
चीन ने जीता आनलाइन नेशन्स कप चेस टूर्नामेंट का खिताब, भारत को मिला पांचवां स्थान  Image Source : GETTY

चेन्नई। शीर्ष वरीयता प्राप्त और खिताब के दावेदार चीन ने फाइनल में अमेरिका के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलने के बावजूद लीग चरण में सर्वाधिक अंक हासिल करने के कारण रविवार को यहां फिडे चेस.काम आनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट जीता।

भारत छह टीमों की इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहा जबकि उसकी टीम में विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी थी। चीन ने राउंड रोबिन चरण जीता था और इस आधार पर वह आखिर में चैंपियन भी बन गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन दस दौर के बाद 17 मैच अंक और 25.5 बोर्ड अंक लेकर चोटी पर रहा था।

अमेरिका 13 मैच अंक और 22 बोर्ड अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा था। फाइनल में शीर्ष बोर्ड पर डिंग लीरेन और हिकारू नकामुरा की बाजी 38 चाल के बाद ड्रा छूटी। होउ यिफान और इरीना क्रुश ने भी आपस में अंक बांटे।

यु यांगयी ने फिर से अपना अच्छा खेल जारी रखा और वेस्ली सो को हराकर चीन को आगे किया। लेकिन फैबियानो कारूआना ने दिखाया कि आखिर उन्हें इतना बेहतर खिलाड़ी क्यों माना जाता है। उन्होंने वेई यी को 43 चाल में हराकर स्कोर बराबर कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि चीन को डबल राउंड रोबिन लीग में केवल अमेरिका ने दसवें दौर में हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल