1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीनी क्लब ने रोनाल्डो के लिए दिया 2145 करोड़ रुपये का ऑफर!

चीनी क्लब ने रोनाल्डो के लिए दिया 2145 करोड़ रुपये का ऑफर!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 05:36 pm IST

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एकक्रिस्टियानो रोनाल्डो को अनुबंधित करने के लिए चीन के एक क्लब ने रियल मैड्रिड को 25 करोड़ पाउंड (लगभग 2,145 करोड़ रुपये) का प्रस्ताव दिया है।

Cristiano Ronaldo | Getty Images- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo | Getty Images

लिस्बन: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अनुबंधित करने के लिए चीन के एक क्लब ने रियल मैड्रिड को 25 करोड़ पाउंड (लगभग 2,145 करोड़ रुपये) का प्रस्ताव दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुर्तगाल के खिलाड़ी के एजेंट जॉर्ज मेंडेस ने यह जानकारी दी। एजेंट ने कहा कि 31 वर्षीय फुटबॉल स्टार रोनाल्डो ने इस सौदे में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोनाल्डो ने हाल ही में रियल के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह 2021 तक स्पेनिश क्लब में बने रहेंगे। एक बयान में मेंडेस ने कहा, ‘चीन से रियल मैड्रिड को 30 करोड़ यूरो (25.7 करोड़ पाउंड) का प्रस्ताव मिला है। इसके साथ ही इस प्रस्ताव में रोनाल्डो को हर साल 10 करोड़ यूरो (लगभग 716 करोड़ रुपये) की राशि का भुगतान करने की बात कही गई है।’

एजेंट ने कहा कि सिर्फ पैसे ही सबकुछ नहीं होते। स्पेनिश क्लब ही रोनाल्डो का जीवन है। मेंडेस ने कहा कि चीनी क्लब एक नया बाजार है। वे कई खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं, लेकिन रोनाल्डो को खरीद पाना नामुमकिन है। मेंडेस ने कहा कि रोनाल्डो दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और हमेशा रहेंगे। उन्हें इस प्रकार के ऑफर मिलना आम बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल