1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सोमबीर राठी के साथ शादी के बंधन में बंधी विनेश फोगाट, लेकिन इस वजह से 7 की जगह लिए 8 फेरे, देखिए वीडियो

सोमबीर राठी के साथ शादी के बंधन में बंधी विनेश फोगाट, लेकिन इस वजह से 7 की जगह लिए 8 फेरे, देखिए वीडियो

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2018 10:35 am IST,  Updated : Dec 14, 2018 10:35 am IST

 इन दोनों पहलवानों ने देश और समाज को एक संदेश देने का फैसला करते हुए शादी में सात नहीं, आठ फेरे लिए। 

सोमबीर राठी के साथ...- India TV Hindi
सोमबीर राठी के साथ शादी के बंधन में बंधी विनेश फोगाट

भिवानी: ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और सोमबीर राठी गुरूवार को शादी के बंधन में बंध गये। इन दोनों पहलवानों ने देश और समाज को एक संदेश देने का फैसला करते हुए शादी में सात नहीं, आठ फेरे लिए। आठवें फेरे में वर और वधू ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाने’ की शपथ ली। शादी में पहलवान साक्षी मलिक, पुरूष पहलवान सुशील कुमार, भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला सहित अनेक राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचे। 

दोनों ने गांव में चकाचौंध की बजाए पारम्परिक रीति-रिवाज व बिना देहज शादी करके आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल कायम की है। विनेश ने गाजरी रंग का लहंगा पहना था, वहीं सोमबीर क्रीम रंग की शेरवानी में खूब जंच रहे थे। 

विनेश के ताऊ और द्रोणाचार्य पुरस्कार हासिल कर चुके महावीर फोगाट ने कहा,‘‘शादी कार्यक्रम का आयोजन सादगी से और फिजूलखर्ची न हो इसका ध्यान रखते हुए किया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दिखावे के बजाए घर में बेटी पैदा होने पर उसको पढ़ाने पर ध्यान दें।’’ 

अंतरराष्ट्रीय फोगाट बहनों की चचेरी बहन विनेश की दादरी के गांव बलाली में हरियाणवी विधि-विधान व पारम्परिक परम्परा अनुसार सोमबीर संग साधारण तरीके से शादी हुई। शादी की सभी रस्में विनेश के गांव बलाली में पूरी कराई गईं। विनेश के नए घर में जयमाला और शादी की रस्म पूरी की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल