1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति तक पहुंचा कोरोना वायरस, एक सदस्य टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति तक पहुंचा कोरोना वायरस, एक सदस्य टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2020 11:58 am IST,  Updated : Apr 22, 2020 11:58 am IST

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना से पीड़ित पाया गया है।

टोक्यो ओलंपिक की...- India TV Hindi
टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति तक पहुंचा कोरोना वायरस, एक सदस्य टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना से पीड़ित पाया गया है। इस सदस्य का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने ये जानकारी दी है।

आयोजकों  के बयान के मुताबिक, 30 से 40 वर्ष के बीच की उम्र का एक पुरूष कर्मचार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। ये कर्मचारी मुख्यालय परिसर में कार्यरत था। कर्मचारी को फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है। समिति में 3500 लोगों का स्टाफ है और आयोजकों ने कहा कि करीब 90 प्रतिशत घर से काम कर रहे हैं ।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया में 1 लाख से ज्यादा लोग मौत का शिकार हो चुके हैं जबकि 25 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है। कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक को 1 साल के लिए टाल दिया गया है जबकि अन्य खेल गतिविधियां स्थगित हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल