1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण कोपा अमेरिका 2021 तक के लिए स्थगित

कोरोना वायरस के कारण कोपा अमेरिका 2021 तक के लिए स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2020 09:31 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 09:31 pm IST

12 टीमों के इस टूर्नामेंट का आयोजन कोलम्बिया और अर्जेटीना की संयुक्त मेजबानी में इस साल 12 जून से 12 जुलाई तक होना था।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : @ADIDASFOOTBALL

ब्यूनस आयर्स| दक्षिण अमेरिका में फुटबाल को नियंत्रित करने वाली संस्था-कॉनमेबोल ने कहा है कि उसने इस क्षेत्र के सबसे बड़े इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट-कोपा अमेरिका को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया है। कॉनमेबोल की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि हालात का गहन आंकलन करने के बाद यह नतीजा निकाला गया है कि कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोपा अमेरिका का आयोजन इस साल कराना उचित नहीं होगा। इसमें स्वास्थ्य संगठनों के दिशा-निर्देशों का भी ध्यान रखा गया है।

12 टीमों के इस टूर्नामेंट का आयोजन कोलम्बिया और अर्जेटीना की संयुक्त मेजबानी में इस साल 12 जून से 12 जुलाई तक होना था। यूरोप में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण कोपा अमेरिका के अलावा यूरो कप को भी 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में 7000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे महामारी घोषित कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल