1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी केंद्र चीन को मिली एशियाई युवा खेल 2021 की मेजबानी

कोरोना महामारी केंद्र चीन को मिली एशियाई युवा खेल 2021 की मेजबानी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 07:00 pm IST

ओसीए ने एशियाई युवा खेल 20 से 28 नवंबर तक कराने का फैसला किया है। इसके मेजबान पर फैसला 2019 में ही हो गया था लेकिन तारीखों की घोषणा आज हुई। 

Athlete- India TV Hindi
Athlete Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| कोरोना वायरस महामारी के केंद्र में रहे चीन में अगले साल नवंबर में तीसरे एशियाई युवा खेल होंगे। एशियाई ओलंपिक परिषद ने बुधवार को यह घोषणा की । चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत हुई जो यूरोप , अमेरिका और एशिया में फैली । इसकी वजह से तोक्यो ओलंपिक एक साल के लिये स्थगित करने पड़े।

ओसीए ने एशियाई युवा खेल 20 से 28 नवंबर तक कराने का फैसला किया है। इसके मेजबान पर फैसला 2019 में ही हो गया था लेकिन तारीखों की घोषणा आज हुई।

ओसीए महानिदेशक हुसैन अल मुसल्लम ने एक पत्र में कहा ,‘‘ मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि ओसीए ने शांतोउ तीसरे एशियाई युवा खेलों की आयोजन समिति के साथ मिलकर तय किया है कि ये खेल अगले साल 20 से 28 नवंबर के बीच होंगे।’’ पहले खेल 2011 में सिंगापुर और दूसरे 2013 में नानजिंग में हुए थे। श्रीलंका में 2017 में होने वाले खेल टाल दिये गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल