1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए जुवेंतस के डिफेंडर डेनिएल रुगानी

कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए जुवेंतस के डिफेंडर डेनिएल रुगानी

 Edited By: IANS
 Published : Mar 12, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 03:22 pm IST

क्लब के मुताबिक 25 साल के इटली के इंटरनेशनल खिलाड़ी रुगानी ने हालांकि इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखाए हैं।

Football, Sports, Daniele Rugani, Serie A, Juventus, coronavirus, Turin, covid-19- India TV Hindi
Daniele Rugani Image Source : GETTY

इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंतस के डिफेंडर डेनिएल रुगानी कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए हैं। सेरी-ए क्लब ने इसकी पुष्टि की है। क्लब के मुताबिक 25 साल के इटली के इंटरनेशनल खिलाड़ी रुगानी ने हालांकि इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखाए हैं।

क्लब ने एक बयान में कहा, "रुगानी को कोरोनावायरस से पीड़ित पाया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हम कानून के मुताबिक आइसोलेशन प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। हम उन लोगों पर भी नजर रख रहे हैं, जो इनसे मिले हैं।"

इटली की सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में तीन अप्रैल तक सभी खेल आयोजन स्थगित कर दिए हैं। युवेंतस को हालांकि चैम्पियंस लीग में लियोन से भिड़ना है लेकिन यह मैच दर्शकों के बगैर ही खेला जाएगा।

यूएफा ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि इस मुकाबले को जारी रखा जाएगा या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल