Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : लिएंडर पेस ने लोगों से की अपील, घबराएं नहीं और फेक न्यूज़ से बचें

कोरोना वायरस : लिएंडर पेस ने लोगों से की अपील, घबराएं नहीं और फेक न्यूज़ से बचें

घातक कोरोना वायरस के कारण विश्व भर के 157 देशों में अब तक 8809 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,18,631 लोग संक्रमित हैं।

Reported by: Bhasha
Published : Mar 19, 2020 01:48 pm IST, Updated : Mar 19, 2020 01:50 pm IST
Leander Paes- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Leander Paes

नई दिल्ली| भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में लोगों को घबराना नहीं चाहिए और फर्जी खबरों के जाल में फंसने से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

घातक कोरोना वायरस के कारण विश्व भर के 157 देशों में अब तक 8809 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,18,631 लोग संक्रमित हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 169 पर पहुंच गयी है। पेस ने ट्वीट किया, ‘‘अभी हम जंग में एक ऐसे प्रतिद्वंद्वी का सामना कर रहे हैं जो तेजी से विश्व भर में अपने पांव पसार रहा है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि हम समाज में अपनी भूमिका निभाएं और स्वस्थ समाज सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें। ’’

इस 46 वर्षीय खिलाड़ी ने इस संबंध में कई ट्वीट किये हैं और लोगों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह को मानने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम डब्ल्यूएचओ और भारत के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करें। घबरायें नहीं और फर्जी खबरों के जाल में न फंसे। यह भी महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के लोगों को इस बारे में शिक्षित करने में मदद करें जैसे कि कामगार, जिनके पास आसानी से जानकारी नहीं पहुंचती है।’’ 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement