1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जानिए इससे पहले कब-कब स्थगित हुए हैं ओलंपिक गेम्स, मगर पहली बार हुआ ऐसा

जानिए इससे पहले कब-कब स्थगित हुए हैं ओलंपिक गेम्स, मगर पहली बार हुआ ऐसा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2020 11:10 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 06:57 pm IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थामस बाक के साथ बातचीत में टोक्यो ओलंपिक खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर दिया है।

Tokyo Olympic- India TV Hindi
Tokyo Olympic Image Source : AP

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थामस बाक के साथ बातचीत में टोक्यो ओलंपिक खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर दिया है। जापान के सरकारी टेलीविजन एनएचके ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आबे ने कहा कि कोरोना वायरस महमारी के कारण अगर तोक्यो 2020 ओलंपिक में सभी देश और खिलाड़ी भाग नहीं ले पाते हैं तो उनको स्थगित करना अपरिहार्य होगा। आईओसी ने कहा था कि वह टोक्यो खेलों को लेकर अगले चार सप्ताह में फैसला करेगा। लेकिन अब बिगड़ते हालातों के बीच ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या किसी बीमारी अन्य किसी कारण से पहली बार ओलंपिक खेलों को स्थगित किया गया है। जी नहीं, इससे पहले भी ओलंपिक खेलों को रद्द या स्थगित किया जा चुका है मगर बीमारी के कारण पहली बार ऐसा हुआ है।

तीन बार रद्द हो चुका है ओलंपिक का आयोजन

ओलंपिक को खेलों का महाकुंभ कहा जाता है। इसकी शुरुआत 1896 में एथेंस में हुई थी और अबतक 30 बार इसका आयोजन किया जा चुका है लेकिन इस बीच तीन ऐसे मौके आए हैं जब इसे रद्द करना पड़ा।

इन तीनों ही बार ओलंपिक को रद्द किए जाने के पीछे की वजह कोई बीमारी नहीं बल्की युद्ध था। सबसे पहली बार ओलंपिक के आयोजन को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1916 में रद्द किया गया था। इस समय इसका आयोजन जर्मनी के बर्लिन शहर में किया जाना था। प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत 1914 में हुई थी और यह 1918 तक चला था।

वहीं दूसरी बार खेल के इस बड़े आयोजन को साल 1940 में रद्द किया गया था। संयोग की बात यह है कि इसके आयोजन से ठीक एक साल पहले ही दूसरी बार दुनिया में विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। 1940 में होने वाले ओलंपिक का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में किया जाना था।

इसके अलावा तीसरी बार इसे 1944 में रद्द रना पड़ा था क्योंकि इस दौरान दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति नहीं हुई थी। इस ओलंपिक का आयोजन लंदन में किया जाना था। दूसरे विश्व युद्ध की समयवाधि 6 साल की थी और यह 1939 से शुरु होकर 1945 तक चला था।

ऐसे में अगर कोरोना वायरस के कारण साल 2020 के ओलंपिक को रद्द किया जा जाता है तो ऐसा पहली बार होगा जह किसी बीमारी के कारण यह फैसला लिया जाएगा। वहीं ऐसा दूसरी बार होगा जब जापान में होने वाले ओलंपिक के आयोजन को रद्द किया जाएगा।

कब हुई थी ओलंपिक की शुरुआत ?

ओलंपिक खेलों के आयोजन का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है कि पहली बार 776 ईसा पूर्व में इस खेल का आयोजन कराया गया था। वहीं इसका प्रतियोगिता को आखिरी बार 394 ईसा पूर्व में खेला गया था।

शुरुआत में दौड़, मुक्केबाजी, कुश्ती और रथों की दौड़ और सैनिक प्रशिक्षण इसका हिस्सा हुआ करता था और इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता था। 

हालांकि बाद में रोमन सम्राट थियोडोसिस ने इस खेल के आयोजन पर आरोप लगाया कि यह एक मूर्ति पूजा वाला उत्सव है और इसे प्रतिबंधित कर दिया।

वहीं आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत सन् 1896 में हुई थी, जिसका आयोजन 6 से 15 अप्रैल के बीच किया था। इस ओलंपिक में कुल 14 देशों के 241 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस पूरे आयोजन में कुल 9 खेलों को शामिल किया गया था जिसमें 43 प्रतियोंगिताएं खेली गई थी। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल