1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : टेबल टेनिस विश्व चैम्पियनशिप सितंबर तक स्थगित

कोरोना वायरस : टेबल टेनिस विश्व चैम्पियनशिप सितंबर तक स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 05:40 pm IST

 बुसान में खेले जाने वाली चैम्पियनशिप को सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे पहले जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Table Tennis- India TV Hindi
Table Tennis Image Source : TWITTER

सियोल| इस समय फैली भयंकर महामारी कोरोनावायरस के कारण टेबल टेनिस विश्व चैम्पियनशिप को सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। आयोजकों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

आयोजन समिति ने एक बयान में कहा कि बुसान में खेले जाने वाली चैम्पियनशिप को सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे पहले जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

यह चैम्पियनशिप पहले 22 से 29 मई के बीच खेली जानी थी, लेकिन इसे 21 से 28 जून तक के लिए टाल दिया गया था। अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने इसे 27 सितंबर से चार अकटूबर के बीच कराने का फैसला किया है,जिसे आयोजन समिति ने मान लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल