1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने पांच लाख रुपये दान किये

कोरोना वायरस : शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने पांच लाख रुपये दान किये

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 04:47 pm IST

पंकज आडवाणी ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सोमवार को पांच लाख रूपये का दान दिया।

Pankaj Advani- India TV Hindi
Pankaj Advani Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| कई बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सोमवार को पांच लाख रूपये का दान दिया। इस बीमारी की चपेट में आकर भारत में 120 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

बिलियर्डस और स्नूकर में 23 बार के इस विश्व चैम्पियन ने ट्वीट किया, ‘‘ एक बड़े कारण के लिए छोटा सा योगदान। ‘पीएम केयर्स’ कोष में पांच लाख रुपये का अनुदान दिया। आइए जागरूकता, प्रेम, करुणा और मानवता की भलाई के लिए एकता की भावना का प्रसार करें। जय हिंद।’’

आडवाणी से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, केदार जाधव, पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान भी इसके लिए योगदान कर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल