1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : टीटीएफआई प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी मदद

कोरोना वायरस : टीटीएफआई प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी मदद

 Reported By: IANS
 Published : Mar 31, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 06:28 pm IST

भरतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को भेज दिया गया है जिसने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से योगदान देने की अपील की थी।

Table Tennis- India TV Hindi
Table Tennis Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने कोरोनावायरस से लड़ाई में मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद देने का फैसला किया है। टीटीएफआई राहत कोष में पांच लाख रुपये की मदद देगी।

इस रकम का चेक भरतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को भेज दिया गया है जिसने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से योगदान देने की अपील की थी।

इससे पहले सोमवार को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान गणनाशेखरन ने भी एक लाख रुपये तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष और 25,000 प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल