1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस :थॉमस और उबेर कप के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बरकरार

कोरोना वायरस :थॉमस और उबेर कप के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बरकरार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2020 10:11 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 10:11 pm IST

बैडमिंटन विश्व महासंघ और बैडमिंटन डेनमार्क अब डेनमार्क सरकार से बड़े पैमाने पर लोगों के जुटने पर तस्वीर स्पष्ट करने का आग्रह करेंगे। 

Badminton- India TV Hindi
Badminton Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली| पहले ही स्थगित किये जा चुके थॉमस और उबेर कप के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि डेनमार्क सरकार ने अगस्त के आखिर मे देश में ‘बड़े पैमाने पर लोगों के एकत्र होने ’ पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह टूर्नामेंट 15 से 23 अगस्त के बीच डेनमार्क में होने थे। बैडमिंटन विश्व महासंघ और बैडमिंटन डेनमार्क अब डेनमार्क सरकार से बड़े पैमाने पर लोगों के जुटने पर तस्वीर स्पष्ट करने का आग्रह करेंगे।

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा ,‘‘ इसका असर बीडब्ल्यूएफ थॉमस कप और उबेर कप पर पड़ सकता है । हम सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर समाधान तलाश रहे हैं ।’’ भाषा मोना आनन्द आनन्द 0704 1930 दिल्ली नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल