1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते भारतीय फुटबॉल के घरेलू सत्र का देर से होगा आगाज

कोरोना के चलते भारतीय फुटबॉल के घरेलू सत्र का देर से होगा आगाज

 Reported By: Bhasha
 Published : May 29, 2020 11:43 pm IST,  Updated : May 29, 2020 11:43 pm IST

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगली सूचना तक घरेलू सत्र की शुरुआत को टालने का फैसला किया। 

कोरोना के चलते भारतीय...- India TV Hindi
कोरोना के चलते भारतीय फुटबॉल के घरेलू सत्र का देर से होगा आगाज Image Source : I-LEAGUE

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगली सूचना तक घरेलू सत्र की शुरुआत को टालने का फैसला किया। एआईएफएफ ने अपने सभी सदस्यों को भेजे गए एक पत्र में कहा कि यह इस खेल की वैश्विक निकाय फीफा द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के साथ-साथ भारत सरकार के निर्देशों के तहत ऐसा किया गया है।

एआईएफएफ ने कहा, ‘‘महामारी की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर, हमें पता नहीं है कि चीजें कब सामान्य होगी और देश में कब फिर से खेलों का आयोजन होगा। इसलिए एआईएफएफ ने आगामी सत्र की शुरुआत की तारीख यानी 2020-21 सत्र और उसके पहले पंजीकरण की अवधि को अगली सूचना तक टालने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे एक अलग परिपत्र के माध्यम से बताया जाएगा जिसका शीर्षक ‘भारत में कोविड-19 फुटबॉल नियामक के मुद्दे’ होगा।’’ पिछले साल इंडियन सुपर लीग का आगाज 20 अक्टूबर जबकि आई-लीग की शुरुआत 30 नवंबर से हुई थी। एएफआईआई ने कहा कि फीफा ‘असाधारण परिस्थितियों’ के तहत खिलाड़ियों की स्थिति और स्थानांतरण के मुद्दे पर पंजीकरण अवधि में छूट देता है।

एआईएफएफ ने कहा, ‘‘कोविड-19 का प्रकोप स्पष्ट रूप से एक असाधारण परिस्थिति है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘इसी के तहत फीफा ने अपने सदस्यों को सत्र शुरू करने की तारीख और पंजीकरण की अवधि में संशोधन की छूट दी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल