1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Covid- 19: इंग्लिश प्रीमियर लीग के हालिया जांच में नहीं आई कोई पॉजिटिव रिपोर्ट

Covid- 19: इंग्लिश प्रीमियर लीग के हालिया जांच में नहीं आई कोई पॉजिटिव रिपोर्ट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2020 02:29 pm IST,  Updated : May 31, 2020 02:29 pm IST

प्रीमियर लीग के 17 जून से शुरू होने की खबर है और इसके पहले मुकबले में एस्टन विला का सामना शेफील्ड युनाइटेड से होना है। 

Covid-19, positive report, investigation, English Premier League- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने कहा है कि उसके हालिया कोरोनावायरस टेस्ट में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। लीग ने शनिवार को एक बयान में कहा, प्रीमियर लीग इस बात की पुष्टि करता है कि उसने 28 और 29 मई को 1130 खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट किया, जिसमें एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।

प्रीमियर लीग के 17 जून से शुरू होने की खबर है और इसके पहले मुकबले में एस्टन विला का सामना शेफील्ड युनाइटेड से होना है। दोनों टीमों के अभी एक एक मैच बाकी है। खबरों में कहा गया है कि लीग के पूरा कार्यक्रम 19-20 जून को जारी किया जाएगा।

इससे पहले ईपीएल क्लबों के दो और लोग कोरोनावायरस टेस्ट के पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इसके बावजूद प्रीमियर लीग ने क्लबों को छोटे-छोटे समूहों में अभ्यास करने की अनुमति दी थी। कोरोनावायरस महामारी के कारण लीग 13 मार्च से ही स्थगित है।

इससे पहले, पहले राउंड के टेस्टिंग में 17 और 18 मई को हुए 748 टेस्टों में तीन क्लबों के छह लोग कोरोनावायरस टेस्ट के पॉजिटिव पाए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल