1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 महामारी के कारण 2020 विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप 2022 तक के लिए हुआ स्थगित

कोविड-19 महामारी के कारण 2020 विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप 2022 तक के लिए हुआ स्थगित

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2020 04:00 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 04:00 pm IST

डब्ल्यूए ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से एक साल के स्थगन के खिलाफ फैसला किया।

Covid-19, pandemic, World Archery Field Championship - India TV Hindi
World Archery Field Championship  Image Source : GETTY IMAGES

अमेरिका के यांकटन में प्रस्तावित विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक स्थगित कर दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में यांकटन के एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होना था। 

यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केन्द्र है। इस स्थल ने विश्व युवा और विश्व इनडोर चैंपियनशिप की मेजबानी की है। विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए) और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है। 

डब्ल्यूए ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से एक साल के स्थगन के खिलाफ फैसला किया। यांकटन में ही अगले साल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन होना है। 

डब्ल्यूए के महासचिव टॉम डीलेन ने कहा, ‘‘ हम अफसोस है कि फील्ड चैम्पियनशिप के आयोजन में काफी विलंब होगा लेकिन यह फैसला मौजूदा माहौल को देखते हुए किया गया है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल