1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारतीय पैरालंपिक समिति ने PPE किट देने का फैसला किया

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारतीय पैरालंपिक समिति ने PPE किट देने का फैसला किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 26, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 04:46 pm IST

भारतीय पैरांलपिक समिति (पीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में योगदान देने के लिये राज्य और केंद्र सरकार को पीपीई (निजी सुरक्षा उपकरण) किट दान देने का फैसला किया।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई...- India TV Hindi
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारतीय पैरालंपिक समिति ने PPE किट देने का फैसला किया Image Source : NPC INDIA

नई दिल्ली। भारतीय पैरांलपिक समिति (पीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में योगदान देने के लिये राज्य और केंद्र सरकार को पीपीई (निजी सुरक्षा उपकरण) किट दान देने का फैसला किया।

पीसीआई महासचिव गुरशरण सिंह ने कहा कि पीसीआई ने शनिवार को दिल्ली सरकार को 500 पीपीई किट दान दी थी और वह सोमवार को केंद्र सरकार को 1000 किट देने के लिये तैयार है। सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पीसीआई ने दिल्ली सरकार को 500 पीपीई किट दान दी। हमने आप (आम आदमी पार्टी) राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता को शनिवार को ये किट दीं। ’’

सिंह और पीसीआई संचालन बोर्ड के सदस्य अशोक बेदी ने किट सौंपी जो बेंगलुरू में बनी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्रीय खेल सचिव को सोमवार को 1000 पीपीई किट देंगे जो केंद्र सरकार को हमारी ओर से दान है। ’’ पिछले महीने पीसीआई स्टाफ ने आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में एक दिन का वेतन दान में दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल