1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 'दंगल' का असर, हरियाणा के अखाड़ों को मिले 100 रेसलिंग मैट

'दंगल' का असर, हरियाणा के अखाड़ों को मिले 100 रेसलिंग मैट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2017 05:51 pm IST,  Updated : Jan 02, 2017 05:51 pm IST

बॉलीवुड ऐक्टर आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘दंगल’ के एक सीन को ध्यान में रखकर हरियाणा सरकार को पहलवानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

Dangal- India TV Hindi
Dangal

चंडीगढ़: बॉलीवुड ऐक्टर आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘दंगल’ के एक सीन को ध्यान में रखकर हरियाणा सरकार को पहलवानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, इस फिल्म के प्रभाव के चलते हरियाणा सरकार ने राज्य के अखाड़ों में पहलवानों के प्रशिक्षण के लिए 100 रेसलिंग मैट दिए जाने का फैसला किया है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘दंगल’ के एक सीन में दिखाया गया है कि भारतीय पहलवान मिट्टी के अखाड़े में कुश्ती लड़ते हैं और जब वे मैट पर कुश्ती लड़ने जाते हैं तो परिस्थितियां काफी अलग होती हैं। इस फिल्म में हरियाणा के दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन को दिखाया गया है, जिसमें वह अपनी पत्नी और गांव के खिलाफ जाकर अपनी बेटियों गीता फोगाट और बबीता फोगाट को कुश्ती की कोचिंग देते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गीता फोगाट, बबीता फोगाट और महावीर फोगाट से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।

खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार ने एक समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव करेंगे। इस समिति के जरिए राज्य के बेहतरीन खिलाड़ियों को रोजगार देने की प्रक्रिया को कारगर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर खिलाड़ियों के लिए एक नई नीति भी बनाई जाएगी। गीता और बबीता हरियाणा में चरखी दादरी जिले के बलाई गांव की रहने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल