1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप पर गिरी कोरोना महामारी की गाज, अगले साल तक के लिए हुआ स्थगित

डेविस कप पर गिरी कोरोना महामारी की गाज, अगले साल तक के लिए हुआ स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Jun 26, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 08:04 pm IST

कोरोनावायरस महामारी के कारण इस साल नवंबर में होने वाले डेविस कप फाइनल्स को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

डेविस कप पर गिरी...- India TV Hindi
डेविस कप पर गिरी कोरोना महामारी की गाज, अगले साल तक के लिए हुआ स्थगित Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| कोरोनावायरस महामारी के कारण इस साल नवंबर में होने वाले डेविस कप फाइनल्स को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। टूर्नामेंट के आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पहले की तरह ही टूर्नामेंट की मेजबानी मेड्रिड ही करेगा सिर्फ तारीख बदलकर 22 नवंबर 2021 कर दिया गया है।

आईटीएफ ने एक बयान में कहा, " टूर्नामेंट को स्थगित करने का निर्णय पिछले तीन महीने की तार्किक और विनियामक चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद लिया गया है। "

आईटीएफ ने साथ ही कहा कि वल्र्ड ग्रुप 1 के 24 होम एंड अवे मुकाबले तथा वल्र्ड ग्रुप दो के 48 राष्टीय टीमों के मुकाबले भी अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिए हैं। इन मुकाबलों का आयोजन इस साल सितंबर में होना था। अब इनका आयोजन मार्च या सितंबर में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल