1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप : पेस-बोपन्ना हारे, भारत 1-2 से पिछड़ा

डेविस कप : पेस-बोपन्ना हारे, भारत 1-2 से पिछड़ा

 Written By: IANS
 Published : Sep 19, 2015 02:38 pm IST,  Updated : Sep 19, 2015 02:44 pm IST

नई दिल्ली: चेक गणराज्य के साथ दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर में जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में भारत 1-2 से पिछड़ गया है। शनिवार को लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना युगल

डेविस कप : पेस-बोपन्ना...- India TV Hindi
डेविस कप : पेस-बोपन्ना हारे, भारत 1-2 से पिछड़ा

नई दिल्ली: चेक गणराज्य के साथ दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर में जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में भारत 1-2 से पिछड़ गया है।

शनिवार को लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना युगल मुकाबले में हार गए। इसके साथ भारत मुश्किल हालात में पहुंच गया है। अब भारत को यह मुकाबला अपने नाम करने के लिए रविवार को होने वाले दोनों उलट एकल रबर अपने नाम करने होंगे।

पेस और बोपन्ना और राडेक स्टेपानेक और एडम पावलासेक की जोड़ी ने 7-5, 6-2, 6-2 से हराया। यह मैच दो घंटे नौ मिनट चला।

मुकाबलों के पहले दिन युकी भाम्बरी पहला एकल मैच हार गए थे लेकिन सोमदेव देवबर्मन ने जोरदार खेल दिखाते हुए दूसरा एकल जीत भारत को बराबरी दिलाई थी।

ये भी पढ़ें: डेविस कप: सोमदेव ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल