1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो पैरालम्पिक: शॉटपुट में दीपा मलिक ने सिल्वर जीत रचा इतिहास

रियो पैरालम्पिक: शॉटपुट में दीपा मलिक ने सिल्वर जीत रचा इतिहास

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2016 10:41 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 10:43 pm IST

दीपा ने सोमवार को शॉट पुट इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और इसके साथ ही वह पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Deepa Malik (Photo: facebook.com/deepamalik.athlete)- India TV Hindi
Deepa Malik (Photo: facebook.com/deepamalik.athlete)

रियो डी जनेरियो: ब्राजील के रियो में हो रहे पैरालंपिक खोलों में भारत की ऐथलीट दीपा मलिक ने इतिहास रच दिया है। दीपा ने सोमवार को शॉट पुट इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और इसके साथ ही वह पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों में भारत की दीपा मलिक ने शॉटपुट एफ53 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। दीपा ने 4.61 मीटर की दूरी तय कर मेडल पर कब्जा जमाया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। वहीं, बहरीन की फातेमा निदाम ने 4.76 की दूरी तय कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया जबकि ग्रीस की दिमित्रा कोरकिडा ने 4.28 की दूरी तय कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इस इवेंट में कुल 7 खिलाड़ी थे लेकिन मैक्सिको की इस्टेला सालास इसकी शुरुवात नहीं कर पाईं। इस मेडल के साथ ही भारत के इन पैरालंपिक खेलों में कुल 3 मेडल हो गए हैं। थंगावेलु मरियप्पन ने भारत को हाइ जंप में गोल्ड और वरुण भाटी ने इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। पैरालंपिक खेलों में यह भारत का पहला सिल्वर मेडल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल