1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिल्ली सरकार ने अंडर 17 विश्व कप के लिए फीफा के साथ हाथ मिलाया

दिल्ली सरकार ने अंडर 17 विश्व कप के लिए फीफा के साथ हाथ मिलाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 22, 2015 10:52 am IST,  Updated : Aug 22, 2015 10:54 am IST

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने भारत में अगस्त-सितंबर 2017 में होने वाले अंडर 17 फुटबाल विश्व कप के लिए फीफा के साथ हाथ मिलाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फीफा और अखिल भारतीय

दिल्ली सरकार ने अंडर 17...- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने अंडर 17 विश्व कप के लिए फीफा के साथ हाथ मिलाया

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने भारत में अगस्त-सितंबर 2017 में होने वाले अंडर 17 फुटबाल विश्व कप के लिए फीफा के साथ हाथ मिलाया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फीफा और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ :एआईएफएफ: के सदस्यों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से शुक्रवार को मुलाकात की जिसके बाद सरकार सैद्धांतिक तौर पर सहयोग के लिए राजी हो गई।
प्रतिनिधिमंडल में फीफा अंडर 17 विश्व कप के टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी, परियोजना निदेशक जाय भट्टाचार्य और एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास शामिल थे।
दिल्ली सहित छह राज्य फीफा अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार से प्रतियोगिता के लिए दो स्टेडियम मांगे गए जिनका इस्तेमाल टूर्नामंेट के दौरान किया जाएगा। इससे पहले इन दोनों स्टेडियमों को फीफा के स्तर के मैदानों के अनुसार विकसित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।