1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 2028 ओलंपिक में शीर्ष दस में रहना मुश्किल लेकिन असंभव नहीं : रीजीजू

2028 ओलंपिक में शीर्ष दस में रहना मुश्किल लेकिन असंभव नहीं : रीजीजू

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2020 07:35 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 07:40 pm IST

रीजीजू ने कहा कि 2028 ओलंपिक के लिये प्रतिभा तलाशने का काम शुरू हो चुका है और देशव्यापी लॉकडाउन उठने के बाद प्रक्रिया तेज हो जायेगी।

Difficult but not impossible to stay in top ten in 2028 Olympics: kiren rijiju- India TV Hindi
Difficult but not impossible to stay in top ten in 2028 Olympics: kiren rijiju Image Source : TWITTER/KIRENRIJIJU

नई दिल्ली। खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि 2028 ओलंपिक में पदक तालिका में शीर्ष दस में रहना मुश्किल लक्ष्य है लेकिन असंभव नहीं और सरकार ने इसे हासिल करने के लिये प्रयास शुरू कर दिये हैं। रीजीजू ने कहा कि 2028 ओलंपिक के लिये प्रतिभा तलाशने का काम शुरू हो चुका है और देशव्यापी लॉकडाउन उठने के बाद प्रक्रिया तेज हो जायेगी। 

उन्होंने टेबल टेनिस कोचों के साथ एक आनलाइन सत्र में कहा,‘‘हमने 2028 ओलंपिक की पदक तालिका में भारत को शीर्ष 10 में देखने का लक्ष्य रखा है ।यह मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है।’’

उन्होंने कहा,‘‘कोरोना महामारी से उबरने के बाद हम विशेष टीमें बनायेंगे और हर खेल के लिये बनने वाली टीमों में मौजूदा और अनुभवी कोच और खिलाड़ी होंगे। ये टीमें देश के हर जिले में जाकर प्रतिभायें तलाशेंगी । हमारे पास आठ साल है और मुझे यकीन है कि मौजूदा नीतियों के तहत भारत शीर्ष दस में होगा।’’

ये भी पढ़ें - WHO ने बताया प्लान, किस तरह हो सकती है खेलों की शुरुआत

इस ऑनलाइन सत्र में भारत के पूर्व खिलाड़ी कमलेश मेहता, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के सचिव एम पी सिंह ने भी भाग लिया। इसका संचालन भारत के पूर्व इतालवी कोच मास्सिमो कोंस्टेंटिनी ने किया। 

रीजीजू ने कहा,‘‘भारत के लिये 2018 टेबल टेनिस में यादगार साल रहा जिसमें हमने एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीते। हम अगर वहां जीत सकते हैं तो ओलंपिक में भी जीत सकते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल