1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के ग्रीको रोमन में भारत का खराब आगाज

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के ग्रीको रोमन में भारत का खराब आगाज

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2019 03:46 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 03:46 pm IST

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। शनिवार को चैम्पियनशिप के पहले दिन भारत को ग्रीको-रोमन में चार मुकाबले खेलने थे लेकिन चारों में भारत को हार मिली।

विश्व कुश्ती...- India TV Hindi
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के ग्रीको रोमन में भारत का खराब आगाज Image Source : प्रतीकात्मक फोटो (GETTY)

नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान)| विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। शनिवार को चैम्पियनशिप के पहले दिन भारत को ग्रीको-रोमन में चार मुकाबले खेलने थे लेकिन चारों में भारत को हार मिली। हरप्रीत सिंह (82 किलोग्राम भारवर्ग), सागर (63 किलोग्राम भारवर्ग), मनजीत (55 किलोग्राम भारवर्ग) अपने-अपने मुकाबलों में एक भी अंक हासिल नहीं कर सके।

72 किलोग्राम भारवर्ग में योगेश ही अमेरिका के रेमंड एंथोनी बंकर के सामने कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखा सके लेकिन 5-6 से हार गए। एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले हरप्रीत को चेक गणराज्य के पेट्रा नोवाक ने 7-0 से हराया। मनजीत को विश्व चैम्पियन अजिजली ने तकनीकी दक्षता से मात दी।

सागर का मुकाबला ए. केबिसपायेव से था लेकिन भारतीय पहलवान एक भी अंक नहीं ले पाए और 0-9 से हार गए। भारतीय पहलवान बेशक रजत और स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गए हैं लेकिन रेपचेज के माध्यम से वह कांस्य पदक की होड़ में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल