1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : मरे को हराकर जोकोविक फाइनल में

फ्रेंच ओपन : मरे को हराकर जोकोविक फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2015 06:06 pm IST,  Updated : Jun 06, 2015 06:09 pm IST

पेरिस: विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक शनिवार को ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। टूर्नामेंट

फ्रेंच ओपन : मरे को...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : मरे को हराकर जोकोविक फाइनल में

पेरिस: विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक शनिवार को ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय जोकोविक ने फिलिप कार्टियर कोर्ट पर हुए इस मुकाबले में तीसरे वरीय मरे को 6-3, 6-3, 5-7, 5-7, 6-1 से हराया।

इस मैच को शुक्रवार को बारिश के कारण बीच में रोकना पड़ा था। खेल रोके जाने तक जोकोविक 2-1 से आगे चल रहे थे। चौथे सेट में दोनों खिलाड़ी 3-3 की बराबरी पर थे।

फाइनल में जोकोविक का सामना रविवार को स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका से होगा। वावरिंका शुक्रवार को फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को 6-3, 6-7, 7-6, 6-4 से हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल