1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विबंलडन: अगले दौर में जोकोविच से भिड़ेंगे क्वेरी

विबंलडन: अगले दौर में जोकोविच से भिड़ेंगे क्वेरी

 Written By: IANS
 Published : Jun 30, 2016 11:53 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 11:54 pm IST

अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी ने गुरुवार को विबंलडन के दूसरे दौर में ब्राजील के थॉमज बेलुसी को 6-4, 6-3, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। तीसरे दौर में वह विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे।

जोकोविच- India TV Hindi
जोकोविच

लंदन: अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी ने गुरुवार को विबंलडन के दूसरे दौर में ब्राजील के थॉमज बेलुसी को 6-4, 6-3, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। तीसरे दौर में वह विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्वेरी ने 2010 में अंतिम 16 में जगह बनाई थी। इस बार उन्हें 28वीं वरीय हासिल है।

क्वेरी इससे पहले नौ बार जोकोविच के खिलाफ खेल चुके हैं जिसमें से एक बार उन्हें जीत मिली है। यह जीत उन्हें चार साल पहले पेरिस बेर्कि टूर्नामेंट में मिली थी। दोनों खिलाड़ी आखिरी बार यूएस ओपन में 2014 में आमने-सामने आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल