1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन के फाइनल में डोमिनिक थीम का एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा सामना

यूएस ओपन के फाइनल में डोमिनिक थीम का एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा सामना

 Reported By: IANS
 Published : Sep 12, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 12:48 pm IST

आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

यूएस ओपन के फाइनल में...- India TV Hindi
यूएस ओपन के फाइनल में डोमिनिक थीम का एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा सामना Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| दूसरी सीड आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने यहां जारी अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। थीम ने शुक्रवार शाम खेले गए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में डेनिल मेदवेदेव को हराया। थीम ने यहां आर्थर एश स्टेडियम में करीब में तीन घंटे तक चले मुकाबले में पिछले साल के उपविजेता मेदवेदेव 6-2, 7-6 (7), 7-6 (5) से हराकर करियर में पहली बार अमेरिका ओपन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

रविवार को होने वाले फाइनल में अब थीम का सामना वल्र्ड नंबर 4 जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। दोनों खिलाड़ी अपने पहले अमेरिका ओपन की तलाश में लगे हुए हैं। थीम ने मैच जीतने के बाद कहा, " पहले सेट के बाद अगले दो सेट आसान हो गए थे। सेट के अंत में मैंने बेहतरीन टेनिस खेला और दोनों ही टाइब्रेकर कमाल का था। मानसिक रूप से टाइब्रेकर काफी मजबूत है। ईमानदारी से कहूं तो मैं इसे पसंद नहीं करता हूं।"

इससे पहले, करियर का अपना पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेलने वाले ज्वेरेव ने तीन घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में पाब्लो कैरेनो बुस्टा को 3-6, 2-6, 6-3, 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ज्वेरेव ने मैच के बाद कहा, " भले ही मैं दो सेट से पीछे था, मैं इसके बना हुआ था। मैंने अपने आप को सबसे अच्छा मौका दिया। मुझे लगता है कि बहुत सारे खिलाड़ी चले गए होंगे। आज मैंने काफी मेहनत की। अंत में मैं यहां एक मैच के विजेता के रूप में बैठा हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल