1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हुई 'ढिंग एक्सप्रेस' हिमा दास, सामने आई ये बड़ी वजह

विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हुई 'ढिंग एक्सप्रेस' हिमा दास, सामने आई ये बड़ी वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2019 06:53 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 06:53 am IST

एएफआई ने हालांकि आईएएएफ को दो रिले रेस के लिये जो शुरूआती प्रविष्टि भेजी थी, उसमें हिमा का नाम नहीं था।

Hima Das, Indian Aethlete- India TV Hindi
Hima Das, Indian Aethlete Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। विश्व जूनियर चैम्पियन हिमा दास कमर की तकलीफ के कारण आगामी विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा,‘‘ हिमा कमर की चोट के कारण दोहा में विश्व चैम्पियनशिप नहीं खेल सकेंगी।’’ 

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने नौ सितंबर को हिमा समेत सात महिला एथलीटों को 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दोहा में होने वाली चैम्पियनशिप के लिये टीम में चुना था। 

एएफआई ने हालांकि आईएएएफ को दो रिले रेस के लिये जो शुरूआती प्रविष्टि भेजी थी, उसमें हिमा का नाम नहीं था। इसके बाद से रिले दौड़ में उनकी भागीदारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। 

फर्राटा धाविका दुती चंद को बाद में आईएएएफ के न्यौते पर 100 मीटर में शामिल किया गया। हिमा यूरोप में अभ्यास के दौरान भी कमर के दर्द से जूझती रही है। उन्होंने 2 से 20 जुलाई तक 200 मीटर में 4 और 400 मीटर में एक स्वर्ण पदक जीता हालांकि ये प्रतियोगितायें आला दर्जे की नहीं थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल