1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैच के दौरान कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं सायना

मैच के दौरान कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं सायना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 04:31 pm IST

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने कहा है कि वह मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं।

saina nehwal
- India TV Hindi
saina nehwal

नई दिल्ली: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने कहा है कि वह मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं। हाल ही में सायना ने चीन की सुन यू को हराकर दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। इस जीत पर कोहली ने सायना को बधाई दी थी जिसके जवाब में सायना ने यह बात कही।

कोहली ने सायना की जीत के बाद ट्वीट किया था, "बधाई हो सायना। मैं आपके लिए बेहद खुश हूं। प्राउडइंडिन।" कोहली के ट्वीट के जवाब में सायना ने लिखा, "मैं ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने के लिए आपके जैसी आक्रामकता चाहती हूं। मैं इसके लिए बहुत कोशिश कर रही हूं। धन्यवाद।" सायना इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में खेलने वाले सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल