1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोल्फर डस्टिन जाॉनसन ने पहली बार फेडएक्स कप अपने नाम किया

गोल्फर डस्टिन जाॉनसन ने पहली बार फेडएक्स कप अपने नाम किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2020 01:00 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 01:00 pm IST

डस्टिन जॉनसन ने पीजीए टूर चैंपियनशिप में तीन शॉट की जीत के साथ पहली बार फेडएक्स कप अपने नाम किया जिसके लिये उन्हें डेढ़ करोड़ डॉलर की इनामी राशि मिली।

गोल्फर डस्टिन जाॉनसन...- India TV Hindi
गोल्फर डस्टिन जाॉनसन ने पहली बार फेडएक्स कप अपने नाम किया Image Source : GETTY

अटलांटा। डस्टिन जॉनसन ने पीजीए टूर चैंपियनशिप में तीन शॉट की जीत के साथ पहली बार फेडएक्स कप अपने नाम किया जिसके लिये उन्हें डेढ़ करोड़ डॉलर की इनामी राशि मिली। जॉनसन ने जब पीजीए टूर में पदार्पण करने के बाद 113,571 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की थी तो उन्हें लगा था कि वह धनवान हो गये हैं लेकिन अब फेडएक्स कप की जीत उन्हें इसके साथ सम्मान भी लगता है। 

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ कगिसो रबाडा ने किया पहला ट्रेनिंग सेशन

टूर चैंपियनशिप के आखिरी दौर में दो अंडर 68 का कार्ड खेलने वाले जॉनसन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर यह सम्मान है। मैं वास्तव में फेडएक्स कप चैंपियन बनना चाहता था। मैं यह ट्राफी हासिल करना चाहता था। यह ऐसा था जिसे मैं अपने करियर के दौरान हासिल करना चाहता था।’’ 

जॉनसन ने टूर चैंपियनशिप में कुल 21 अंडर का स्कोर बनाया जबकि जेंडर शॉफेल और जस्टिन थामस 18 अंडर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। फेडएक्स कप पीजीए टूर की चैंपियनशिप ट्राफी है।

(With AP Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल