1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एमिलियानो सेला को लेकर जा रहे विमान के मलबे में मिला एक शव

एमिलियानो सेला को लेकर जा रहे विमान के मलबे में मिला एक शव

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 07:15 pm IST

सेला अपने नए क्लब प्रीमियर लीग की टीम कार्डिफ सिटी से जुड़ने के लिए 21 जनवरी को फ्रांस से हल्के विमान में रवाना हुए थे जिसका चैनल आइलैंड के समीप संपर्क टूट गया था। 

एमिलियानो सेला को लेकर जा रहे विमान के मलबे में मिला एक शव - India TV Hindi
एमिलियानो सेला को लेकर जा रहे विमान के मलबे में मिला एक शव  Image Source : GETTY

लंदन। ब्रिटेन के जांचकर्ताओं ने सोमवार को कहा कि अर्जेन्टीना के 28 साल के फुटबाल स्टार एमिलियानो सेला के दुर्घटनाग्रस्त विमान में उन्हें एक शव मिला है। इस विमान में सेला के अलावा सिर्फ पायलट था। सेला अपने नए क्लब प्रीमियर लीग की टीम कार्डिफ सिटी से जुड़ने के लिए 21 जनवरी को फ्रांस से हल्के विमान में रवाना हुए थे जिसका चैनल आइलैंड के समीप संपर्क टूट गया था। 

ब्रिटिश सरकार की वायु दुर्घटना जांच शाखा (एएबाआईबी) ने एक बयान जारी कर बताया कि विमान का मलबा रविवार को समुद्र के तल पर मिला है और रीमोट से चलने वाले खोज वाहन (आरओवी) से पता चला है कि यह वही विमान है और इसमें एक शव भी है। बयान के मुताबिक, ‘‘ दुखद बात यह है कि आरओवी से जो वीडियो फुटेज मिले है उस मलबे में एक शव दिखाई दे रहा है।’’ 

इससे पहले सेला के पिता को रविवार को खबर मिली की उस विमान का मलबा मिल गया है जिसमें उनके बेटे की मौत हुई थी। प्रोग्रेसो में जब क्रोनिका टीवी ने होरासियो सेला से उनके घर पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा। यह बुरा सपना है।’’ 

विमान को ढूंढने में मदद के लिए सेला का पुरा परिवार फ्रांस के नान्तेस गया लेकिन होरासियो नहीं गए। होरासियो ने कहा, ‘‘मैं रोज उनसे बात करता हूं। लेकिन मैं वट्सऐप पर नहीं हूं इसलिए उन्हें फोन करना या उनका मुझे फोन करना काफी खर्चीला है। लेकिन वह कहते रहे कि एमिलियानो या विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल