1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लिश फुटबाल संघ ने प्रीमियर लीग के मैच 30 अप्रैल तक स्थगित किए

इंग्लिश फुटबाल संघ ने प्रीमियर लीग के मैच 30 अप्रैल तक स्थगित किए

 Reported By: IANS
 Published : Mar 19, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 09:45 pm IST

इंग्लिश फुटबाल संघ ने कहा है कि सभी तरह के पेशेवर मैचों का निलंबन 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

English football suspended PL Season until April 30- India TV Hindi
English football suspended PL Season until April 30 Image Source : @BORUSSIA

लंदन| इंग्लिश फुटबाल संघ ने कहा है कि सभी तरह के पेशेवर मैचों का निलंबन 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह घोषणा एफए, इंग्लिश प्रीमियर लीग, द इंग्लिश फुटबाल लीग और महिला पेशेवर संघ की बैठक के बाद लिया गया है। 

एफए ने एक बयान में कहा, "एफए के नियम कहते हैं कि सीजन को टाला जा सकता है लेकिन एक जून से आगे नहीं और हर टूर्नामेंट एफए द्वारा बनाई गई सीमा तक खेला जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि अब इस 2019-20 सीजन को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया जाता है। साथ ही, हम सभी इस बात को लेकर सहमत हुए हैं कि इंग्लैंड में पेशेवर मैच 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित किए जाते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल