1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेल्सी ने लिपजिग के स्ट्राइकर वेर्नर को अपनी टीम के साथ जोड़ा

चेल्सी ने लिपजिग के स्ट्राइकर वेर्नर को अपनी टीम के साथ जोड़ा

 Reported By: IANS
 Published : Jun 18, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 08:25 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी ने आरबी लिपजिग के स्ट्राइकर टिमो वेर्नर के साथ करार की करार की घोषणा की है।

चेल्सी ने लिपजिग के...- India TV Hindi
चेल्सी ने लिपजिग के स्ट्राइकर वेर्नर को अपनी टीम के साथ जोड़ा Image Source : AP

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी ने आरबी लिपजिग के स्ट्राइकर टिमो वेर्नर के साथ करार की घोषणा की है। वेर्नर को अभी मेडिकल फिटनेस पास करना होगा। 24 वर्षीय जुलाई में चेल्सी के साथ जुड़ेंगे। वह बुंदेशलीगा के इस सीजन तक लिपजिग के साथ बने रहेंगे।

चेल्सी के ट्विटर पर जारी एक बयान के अनुसार, वेर्नर ने कहा, "चेल्सी के साथ करार होने से मैं खुश हूं। मेरे लिए यह बहुत ही गर्व का क्षण है कि मैं शानदार क्लब के साथ जुड़ने जा रहा हूं। मैं लिपजिग का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।"

खबरों की मानें तो चेल्सी, वेर्नर को 53 मिलियन पाउंड देने पर सहमत हो गया है। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में अब तक 43 मैचों में 32 गोल और 13 असिस्ट किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

EPL